AIFF WOMEN REREE WORKSHOP :आरएफवाइएस, एआइएफएफ रेफरी वर्कशॉप में शहर दो महिला रेफरी हुई शामिल

Updated at : 01 Mar 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
AIFF WOMEN REREE WORKSHOP :आरएफवाइएस, एआइएफएफ रेफरी वर्कशॉप में शहर दो महिला रेफरी हुई शामिल

कोलकाता में आयोजित आरएफवाइएस व एआइएफएफ महिला रेफरी कोर्स में झारखंड की आठ महिला रेफरी ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स (आरएफवाइएस), ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआइएफएफ) की ओर से इंडियन वीमेन लीग (आइडब्ल्यूएल) रेफरी वर्कशॉप का आयोजन कोलकाता में किया गया. 28 फरवरी से लेकर दो मार्च तक चले इस महिला रेफरी वर्कशॉप में झारखंड की कुल आठ महिला रेफरियों ने हिस्सा लिया. इसमें जमशेदपुर की पिंकी मार्डी व चांदमुनी बिरुली के अलावा रांची की अंजलि गार्गी, तान्या कच्छप, चाईबासा की पूनामी बागे, रामगढ़ की निशा कुमारी, हजारीबाग की शुभांगी कुमारी व बोकारो की गायत्री महतो ने शामिल है. ईस्ट जोन की महिला रेफरियों के लिए आयोजित इस विशेष वर्कशॉप में महिला रेफरियों को खेल के नियमों की जानकारी दी गयी. साथ ही मैच दौरान इन नियमों का कैसे इस्तेमाल होगा इसको प्रैक्टिकल डेमोस्ट्रेशन के जरिये समझाया गया. एएफसी रेफरी असेसर एंड इंस्ट्रक्टर मारिया रीबेलो ने इस वॉर्कशॉप के दौरान इंस्ट्रक्टर की भूमिका निभाई. यह महिला रेफरियों के लिए एक अच्छी पहल है. इससे महिला रेफरियों को अच्छे टूर्नामेंट में रेफरिंग करने का अवसर प्राप्त होगा और उनका विकास होगा. इस वर्कशॉप में पूर्वी क्षेत्र (बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़ व झारखंड ) के कुल 38 महिला रेफरियों ने हिस्सा लिया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola