Jamshedpur News : राहत : इ-पॉस मशीन पर अंगूठा लगाते ही कार्डधारियों का स्वत: हो जायेगा इ-केवाइसी

Updated at : 12 Nov 2025 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : पीएच व अंत्योदय राशन कार्डधारी को राशन कार्ड में अब इ- केवाइसी के लिए कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन

राशन कार्डधारियों को अब इ-केवाइसी के लिए नहीं देना होगा कोई दस्तावेज

-स्मार्ट पीडीएस: पूर्वी सिंहभूम में 4.26 लाख व पश्चिमी सिंहभूम में 4.11 लाख कार्ड में शामिल सदस्यों का नहीं है इ-केवाइसी अपडेट

Jamshedpur News :

पीएच व अंत्योदय राशन कार्डधारी को राशन कार्ड में अब इ- केवाइसी के लिए कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं है. पीडीएस डीलर के यहां राशन लेते समय इ-पॉस मशीन पर अंगूठा लगाते ही इ-केवाइसी अपडेट हो जायेगा. अबतक इ-केवाइसी अपडेट नहीं होने से बड़ी संख्या में राशन कार्डधारी व उनके परिवार के सदस्य परेशान थे. ऐसे लोग डीलर के यहां और सरकारी कार्यालय का चक्कर इ-केवाइसी कराने के लिए लगा रहे थे. ऐसे लोगों को राशन लेने में भी परेशानी हो रही थी.

उक्त समस्या का स्थायी निदान स्मार्ट पीडीएस-2025 में हो गया है. सितंबर 2025 से लागू हुए स्मार्ट पीडीएस सिस्टम से अब पीडीएस डीलर के यहां इ-पॉस मशीन पर एक बार राशन लेने के लिए अंगूठा लगाते ही इ-केवाइसी स्वत: हो जायेगा.

यहां बता दें कि पूर्वी सिंहभूम में 4.26 लाख व पश्चिमी सिंहभूम में 4.11 लाख लोगों का इ- केवाइसी अपडेट नहीं है. इस कारण ऐसे मेंबर को राशन लेने में दिक्कत हो रही थी. बता दें कि झारखंड में इ-केवाइसी अपडेट के लंबित मामले में पूर्वी सिंहभूम जिला का स्थान सातवें नंबर पर है, हालांकि राज्य के एक दर्जन से ज्यादा जिलों से अच्छी स्थिति है.

वर्जन…

राशन कार्डधारियों को इ-केवाइसी के लिए अब कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं है. डीलर के यहां इ-पॉस मशीन पर अंगूठा लगाते ही इ-केवाइसी स्वत: हो जायेगा.

सुनीला खलखो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola