Jamshedpur News वित्तीय साक्षरता आय के प्रबंधन का दिखाता है मार्ग : प्रेम रंजन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
भारतीय रिजर्व बैंक, रांची कार्यालय की ओर से मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन प्रेक्षागृह में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया.
बिष्टुपुर माइकल जॉन प्रेक्षागृह में आरबीआइ ने आयोजित किया वित्तीय साक्षरता संबंधी कार्यक्रम jamshedpur News भारतीय रिजर्व बैंक, रांची कार्यालय की ओर से मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन प्रेक्षागृह में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि झारखंड के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि आरबीआइ देश की वित्तीय व मौद्रिक व्यवस्था का संचालन करता है. केंद्रीय बैंक वित्तीय शिक्षण, समावेशन और जनजागरण के प्रचार-प्रसार को लेकर भी प्रतिबद्ध है. उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, विश्वकर्मा योजना, स्टैंड-अप इंडिया व डिजिटल बैंकिंग जैसी योजनाओं की जानकारी दी. कार्यक्रम में आरबीआई, एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया व झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के अधिकारी शामिल हुए. निदेशक ने कहा कि वित्तीय साक्षरता केवल कमाई नहीं, बल्कि आय के प्रबंधन, निवेश व जोखिम से बचाव का भी मार्ग दिखाती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सनम कुमार सिंह
सनम कुमार सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में नौ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण आईनेक्स्ट, जमशेदपुर से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में सब एडिटर के रूप में डेस्क जॉइन किया, जहाँ उन्हें जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों की डेस्क का इंचार्ज बनाया गया. यहाँ उन्होंने सिटी डेस्क पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.
इसके बाद सनम कुमार सिंह दैनिक जागरण, जमशेदपुर से जुड़े और डिजिटल डेस्क का संचालन संभाला. वर्ष 2022 में वे प्रभात ख़बर से जुड़े, जहाँ उन्होंने इनपुट और आउटपुट की सभी डेस्कों पर काम किया. सिटी डेस्क पर कार्य करने के साथ-साथ एजुकेशन बीट में रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी भी निभाई. प्रभात ख़बर में उन्होंने लाइफ डेस्क के इंचार्ज के रूप में अपनी सेवाएं दीं और वर्तमान में वे जनरल डेस्क पर कार्यरत हैं.शैक्षणिक रूप से सनम कुमार सिंह ने करीम सिटी कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, डेस्क संचालन, डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में विशेष विशेषज्ञता हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










