Jamshedpur news. श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में रवींद्र जयंती आयोजित
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

छात्र- छात्राओं ने रवींद्र नाथ टैगोर द्वारा रचित कविता, नाटक एवं नृत्य संगीत का मंचन किया
विज्ञापन
Jamshedpur news.
शुक्रवार को श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में महान कवि, लेखक, संगीतज्ञ, चित्रकार, विचारक एवं दार्शनिक साहित्य के क्षेत्र में प्रथम नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रवींद्र नाथ टैगोर का जन्मोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के अकादमिक निर्देशक दिलीप कुमार महतो, प्रिंसिपल संजय कुमार सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्या सह शिक्षिका अनिता महतो ने दीप प्रज्वलित कर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया. छात्र- छात्राओं ने रवींद्र नाथ टैगोर द्वारा रचित कविता, नाटक एवं नृत्य संगीत का मंचन किया. प्रिंसिपल संजय सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व कवि रवींद्रनाथ टैगोर एक बहुमुखी प्रतिभा के व्यक्ति थे. भारत और बांग्लादेश के राष्ट्रगान इन्हीं की देन है. इनके द्वारा लिखी गयी कविता, उपन्यास, गीत, नाटक एवं चित्र आज भी लोगों के दिल में बसते हैं. अकादमिक निर्देशक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि रवींद्र नाथ टैगोर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वे समस्त भारतीयों के दिल में रहते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










