सर्वर में आयी समस्या, कार्डधारियों को नहीं मिल पा रहा राशन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

दर्जनों पीडीएस डीलरों ने गत एक सप्ताह से खाद्यान्न वितरण प्रभावित की शिकायत, जिला से विभाग को शिकायत से व वस्तु स्थिति से अवगत कराया
विज्ञापन
एक सप्ताह से खाद्यान्न वितरण प्रभावित होने की शिकायत, परेशानी
मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड खाद्य आपूर्ति विभाग के सर्वर में समस्या आने का एक मामला प्रकाश में आया है. इससे पीडीएस डीलर के यहां इ-पॉस मशीन में अंगूठा लगाने पर सभी कार्डधारियों का राशन नहीं मिल पा रहा है.इससे गरीब परिवार परेशान है.यह स्थिति पिछले एक सप्ताह से बनी हुई है. इधर, केवल पूर्वी सिंहभूम में दो दर्जन से ज्यादा पीडीएस डीलरों ने इसकी शिकायत जिला कार्यालय में की है.इसमें सर्वर की समस्या होने की जानकारी शेयर की गयी है. सर्वर में आयी समस्या से जिले में 4.74 लाख कार्डधारी, पश्चिम सिंहभूम 3.66 लाख व सरायकेला खरसावां जिले के 2.43 लाख कार्डधारी परेशान है.वर्जन—–
सर्वर में आयी खराबी की वजह से कार्डधारियों को खाद्यान्न वितरण में दिक्कत आ रही है, वस्तु स्थिति की जानकारी विभाग में दी गयी है. जल्द सर्वर दुरुस्त कर वितरण सामान्य होने का आश्वासन मिला है. सलमान जफर खिजरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम.कोल्हान में कहां कितने कार्डधारी
जिला
पीएच -अंत्योदय -ग्रीनपूर्वी सिंहभूम 3,90,776 -55,836 -29,176पश्चिम सिंहभूम 2,47,791 -95,292 -23,314
सरायकेला खरसावां 1,95,085 -33,686 -15,169डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










