कदमा में रंगदारी नहीं देने पर किराना दुकानदार पर जानलेवा हमला

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर के कदमा में रंगदारी नहीं देने पर किराना दुकानदार पर जानलेवा हमला। बदमाशों ने महिलाओं से भी की बदसलूकी, पुलिस कर रही है आरोपियों की तलाश।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता,जमशेदपुर.

विज्ञापन

कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 के पास शनिवार की देर रात अपराधियों ने एक किराना दुकान संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया. वारदात के पीछे रंगदारी नहीं देना बताया जा रहा है. घटना का विरोध करने पर बदमाशों ने न केवल दुकानदार की बेरहमी से पिटायीं की, बल्कि दुकान और आस-पास मौजूद महिलाओं के साथ बदसलूकी और छेड़खानी भी की. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

हथियार से लैस होकर पहुंचे थे 10-15 की संख्या में अपराधी

भुक्तभोगी दुकानदार विशाल कुमार के अनुसार, शिवम ठाकुर, आशीष और सुजीत अपने 10 से 15 अज्ञात साथियों के साथ अचानक उसकी दुकान पर आ धमके. सभी आरोपी अवैध हथियारों और धारदार चाकू-छुरों से लैस थे. दुकान में घुसते ही उन्होंने रंगदारी की मांग की. जब विशाल ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गये और उन पर जानलेवा हमला कर दिया.

बीच-बचाव करने आईं महिलाओं से की बदसलूकी

मारपीट के दौरान आरोपियों ने दुकान में मौजूद एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया. चीख-पुकार सुनकर जब स्थानीय महिलाएं बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो बदमाशों ने उनके साथ छेड़खानी भी की.

जुटी भीड़ तो बाइक छोड़ भागे बदमाश, पुलिस कर रही छापेमारी

बाजार में शोर-शराबा सुनकर जब स्थानीय लोग भारी संख्या में जुटने लगे, तो खुद को घिरता देख अपराधी सहम गए. उग्र भीड़ को अपनी ओर आता देख सभी हमलावर अपनी एक मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर पैदल ही गलियों का फायदा उठाकर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई. पुलिस ने घटनास्थल से अपराधियों की लावारिस बाइक को जब्त कर लिया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola