Jamshedpur News : यूनियन बजट पर कल व्याख्यान देंगे रमेश कुमार पटोदिया
Updated at : 07 Mar 2025 8:51 PM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : सिंहभूम चेंबर के द्वारा चेंबर के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. दिनेश चौधरी (सीए) की स्मृति में पोस्ट बजट सेमिनार का आयोजन शनिवार साढ़े दस बजे से बिष्टुपुर चेंबर भवन में किया जायेगा.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
सिंहभूम चेंबर के द्वारा चेंबर के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. दिनेश चौधरी (सीए) की स्मृति में पोस्ट बजट सेमिनार का आयोजन शनिवार साढ़े दस बजे से बिष्टुपुर चेंबर भवन में किया जायेगा. सेमिनार में कोलकाता से आये अनुभवी विशेषज्ञ अधिवक्ता रमेश कुमार पटोदिया, यूनियन बजट- 2025 पर डायरेक्ट एवं इनडायरेक्ट टैक्स से संबंधित विषय पर अपना व्याख्यान देंगे. चेंबर के सचिव अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया ने बताया कि इसमें शामिल होकर इसका लाभ उठा सकते हैं. उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल ने बताया कि इसमें जमशेदपुर के बाहर से आये अनुभवी विशेषज्ञ अपना अनुभव साझा करेंगे. अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि चेंबर के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. दिनेश चौधरी स्वयं एक चार्टर्ड एकाउंटेंट थे और चेंबर के प्रति उनकी एक अलग निष्ठा थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




