जिले में बारिश का अलर्ट, 20 जुलाई तक दिखेगा असर, सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जमशेदपुर में सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन सतर्क है। जानें मौसम का ताजा अपडेट।

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में भारी वर्षा दर्ज की गयी. मौसम केंद्र के अनुसार, सबसे अधिक 195.2 मिलीमीटर बारिश पूर्वी सिंहभूम में रिकॉर्ड की गयी. इसके बाद खूंटी के तोरपा में 110 मिमी, रानिया में 72.2 मिमी और पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी में 71 मिमी वर्षा दर्ज की गयी. इसके अलावा बुड़मू, जामताड़ा, खरसावां समेत कई क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई. शुक्रवार की सुबह जमशेदपुर में मूसलाधार बारिश हुई और फिर देर रात को भी जोरदार बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया. शनिवार सुबह तक जमशेदपुर में बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे अचानक सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ गया है. नदी में पानी का बहाव दोनों तटों को छूने लगा है.

रविवार को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. पूरे राज्य में बादलों का डेरा बना रहेगा और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. दक्षिण-पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और धनबाद से सटे मध्य झारखंड के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर भी जारी रहने के आसार हैं. 19 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, और गोड्डा में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. सोमवार को भी माॅनसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी. राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. मौसम केंद्र के मुताबिक कोडरमा, धनबाद और आसपास के मध्य एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में शुमार गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही कई जिलों में वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना बनी रहेगी.

जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

तापमान की बात करें, तो पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया. रांची में 31.1, जमशेदपुर में 29.2, बोकारो में 31.5 और चाईबासा में 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है. मौसम केंद्र रांची के मुताबिक अधिकतम तापमान में अधिकांश स्थानों पर कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, कुछ इलाकों में इसमें 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी. वहीं, न्यूनतम तापमान भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य के आसपास बना रहा.


विज्ञापन
Brajesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Brajesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola