Jamshedpur News : रेलवे आज डीबी रोड से हटायेगा अतिक्रमण, कई और अतिक्रमण चिन्हित
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : टाटानगर रेलवे प्रशासन मंगलवार को जुगसलाई से बागबेड़ा जाने वाले डीबी रोड से अतिक्रमण हटायेगा. अतिक्रमण हटाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
टाटानगर रेलवे प्रशासन मंगलवार को जुगसलाई से बागबेड़ा जाने वाले डीबी रोड से अतिक्रमण हटायेगा. अतिक्रमण हटाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की मदद से कड़ी सुरक्षा के बीच अतिक्रमण हटाया जायेगा. बताया जाता है कि उक्त एरिया में कई लोगों को पहले से नोटिस दिया गया था. इस नोटिस के आलोक में सभी को कहा गया था कि वे लोग खुद से अतिक्रमण हटा लें. कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाया है. जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसके बाद कई और स्थानों से अतिक्रमण हटाया जायेगा. पूरे सप्ताह यह अभियान चलेगा, जिसकी शुरुआत डीबी रोड से होगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










