Jamshedpur news. टाटानगर स्टेशन पर जनशताब्दी से गिरा रेलकर्मी, मौत

Updated at : 01 Mar 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. टाटानगर स्टेशन पर जनशताब्दी से गिरा रेलकर्मी, मौत

मृतक की पहचान हावड़ा के बालीगंज निवासी संजय यादव के रूप में हुई

विज्ञापन

Jamshedpur news.

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी ट्रेन से गिरकर एक रेलकर्मी की मौत हो गयी. बताया जाता है कि टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर यह ट्रेन रुकी. वहीं ट्रेन जब खुल रही थी, तब अचानक से रेलकर्मी चढ़ने की कोशिश की, लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गया, जिससे उक्त रेलकर्मी बुरी तरह घायल हो गया. उसे पहले रेल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति नहीं सुधरी और इलाज के दौरान मौत हो गयी. बाद में मृतक की पहचान हावड़ा के बालीगंज निवासी संजय यादव के रूप में हुई. वह रेलवे में पोर्टर के तौर पर काम करता था और किसी काम से टाटानगर आया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola