ePaper

प्रभात खबर ऑफिस पहुंचे स्टूडेंट्स, जाना कैसे तैयार होता है अखबार?

Updated at : 25 Mar 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
prabhat khabar office jamshedpur

प्रभात खबर ऑफिस में विद्या निकेतन हल्दीपोखर के विद्यार्थी

विद्या निकेतन हल्दीपोखर के विद्यार्थी मंगलवार को प्रभात खबर जमशेदपुर कार्यालय पहुंचे. उन्हें अखबार तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

जमशेदपुर-हल्दीपोखर के प्लस टू राजकीयकृत विद्या निकेतन उच्च विद्यालय के बच्चों ने इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के तहत मंगलवार को प्रभात खबर जमशेदपुर के कार्यालय का दौरा किया. इसके तहत कक्षा 9वीं और 11वीं के लगभग 15 छात्र-छात्राओं ने दैनिक अखबार के काम-काज को जाना.

स्कूल के बच्चों को संपादकीय, विज्ञापन, आईटी और प्रसार विभाग के बारे में जानकारी दी गयी. बच्चों ने अखबार तैयार होने की पूरी प्रक्रिया को जाना.

प्रभात खबर ऑफिस में विद्यार्थी

अखबार तैयार करने को लेकर बच्चों ने कई सवाल किए, जिसके बारे में उन्हें जानकारी दी गयी. प्रभात खबर के स्थानीय संपादक संजय मिश्र ने उन्हें अखबार के बारे में अहम जानकारियां दीं.

जानकारी लेते विद्यार्थी

दीपक सिंह और विजय ने आईटी और अखबार के ले-आउट के बारे में बताया. बच्चों के साथ स्कूल के शिक्षक मानस रंजन पात्रो, रीतेश कुमार और नीतू शर्मा थे.

प्रभात खबर ऑफिस में बैठे स्टूडेंट्स

ये भी पढे़ं: Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड में अब इन्हें ही मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का लाभ, हेमंत कैबिनेट से 16 प्रस्तावों पर मुहर

ये भी पढे़ं: Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाएं भरेंगी आत्मनिर्भरता की नयी उड़ान, रांची डीसी का ये है प्लान

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola