Jamshedpur News : कैरव अपहरणकांड : फॉर्च्यूनर के संदिग्ध नंबर पर उद्यमी को नोटिस जारी करेगी पुलिस
Updated at : 12 Feb 2026 1:38 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
शहर के चर्चित कैरव गांधी अपहरणकांड में अब नंबर प्लेट का रहस्य गहराने लगा है. इस मामले में नाम आने के बाद सीएच एरिया निवासी उद्यमी संदीप मल्होत्रा बुधवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचे और अपनी बात रखी.
विज्ञापन
उद्यमी संदीप मल्होत्रा पहुंचे बिष्टुपुर थाना, थानेदार से मुलाकात कर रखी अपनी बात
बताया कि अपराधियों ने उनकी कार के नंबर का दुरुपयोग क्यों किया, इसकी जानकारी नहीं
Jamshedpur News :
शहर के चर्चित कैरव गांधी अपहरणकांड में अब नंबर प्लेट का रहस्य गहराने लगा है. इस मामले में नाम आने के बाद सीएच एरिया निवासी उद्यमी संदीप मल्होत्रा बुधवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचे और अपनी बात रखी. संदीप मल्होत्रा ने बताया कि उनके पास कुल सात कारें हैं और सभी का नंबर ”1231” है. इनमें दो फॉर्च्यूनर कार है, जिनका नंबर जेएच05डीएन 1231 और जेएच05सीसी 1231 है. उन्होंने बताया कि अपराधियों ने उनकी कार के नंबर का दुरुपयोग क्यों किया, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है. जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी पृष्ठभूमि से वाकिफ है, अन्यथा उन्हें पहले ही तलब किया जा चुका होता. लेकिन, नियम के तहत पुलिस उन्हें एक नोटिस जारी करेगी, जिसका औपचारिक जवाब देना होगा.क्या है मामला :
कैरव गांधी के अपहरण में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर में सीएच एरिया के ही उद्यमी संदीप मल्होत्रा की कार का नंबर (जेएच05डीएन 1231) लगा था. मामले में गिरफ्तार अपराधी की पूछताछ में उक्त बात का पता चला. इसका पता चलते ही पुलिस ने मामले में उद्यमी की संलिप्तता की जांच शुरू कर दी है.16 में से 10 अपराधी अब भी फरार
कैरव अपहरणकांड में पुलिस जांच में अब तक 16 अपराधियों की संलिप्तता की बात सामने आयी है, लेकिन घटना के एक महीने बाद भी केवल छह आरोपी ही गिरफ्तार किये जा सके हैं. 13 जनवरी को अपहरण के बाद 27 जनवरी को कैरव की बरामदगी हुई थी. कांड के मुख्य साजिशकर्ता और 10 अन्य अपराधी अब भी पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं.सीजेएम कोर्ट में आरोपी की याचिका पर सुनवाई आज
इधर, सीजेएम कोर्ट में मंगलवार को मामले की सुनवाई नहीं हो सकी. जेल में बंद आरोपी मोहन कुमार प्रसाद की जमानत याचिका पर अब गुरुवार को सुनवाई होगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




