आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प : सुदेश

Updated:
विज्ञापन

संबोधित करते सुदेश महतो.

आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने शहीद निर्मल महतो को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

विज्ञापन

जमशेदपुर | झारखंड आंदोलन के महान अगुआ शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष (सुप्रीमो) सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. ​सुदेश महतो ने बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस के समीप स्थापित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद कदमा उलियान स्थित उनके समाधि स्थल पर जाकर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.​

निर्मल महतो का बलिदान झारखंड के इतिहास में अमर

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा - शहीद निर्मल महतो का बलिदान झारखंड के इतिहास में अमर है. उन्होंने जिस झारखंड का सपना देखा था, उसे पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. ​गौरतलब है कि 8 अगस्त 1987 को बिस्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस के समीप ही निर्मल महतो की निर्मम हत्या कर दी गई थी. उनके शहादत दिवस के अवसर पर जमशेदपुर सहित राज्यभर से पहुंचे आजसू नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया.


विज्ञापन
साहिल अस्‍थाना

लेखक के बारे में

By साहिल अस्‍थाना

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola