Jamshedpur news. एमजीएम मेडिकल कॉलेज में बनेगा पीजी, यूजी ब्लॉक, इनडोर व फुटबॉल मैदान
Updated at : 26 Feb 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन

जल्द ही मेडिकल कॉलेज का मरम्मत कार्य भी किया जायेगा
विज्ञापन
Jamshedpur news.
डिमना रोड मानगो में स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में 105 करोड़ 96 लाख 52 हजार 400 रुपये की लागत से पीजी, यूपी ब्लॉक सहित अन्य विभागों को निर्माण किया जायेगा. इसके लिए विभाग द्वारा पैसा दिया गया है. इसकी जानकारी देते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ डी हांसदा ने बताया कि इस पैसे से पीजी व यूजी ब्लॉक, फुटबॉल मैदान, इनडोर स्टेडियम गेम ब्लॉक, सीट डेवलपमेंट वर्क, जीम, इलेक्ट्रिक वर्क, फायर फाइटिंग वर्क, वाटर रिचार्ज, मेन गेट सिविल वर्क सहित अन्य का निर्माण होंगे. इसको लेकर तैयारी की जा रही है, ताकि कॉलेज के पढ़ाई करने वाले छात्रों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो. इसके साथ ही जल्द ही मेडिकल कॉलेज का मरम्मत कार्य भी किया जायेगा. इसे लेकर विभाग को लिखा गया है. खेल का मैदान व ऑडिटोरियम बनाने की मांगों को लेकर छात्रों द्वारा कई बार विभाग के पदाधिकारियों से मिलकर उनको ज्ञापन दिया जा चुका है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




