साकची : आभूषण दुकान की महिला कर्मचारी से चेन व अंगूठी की लूट

मिर्चा पाउडर छिड़क आभूषण दुकान से गहना ले भागा बदमाश
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर साकची गोलचक्कर के पास शॉपर्स स्कावायर स्थित दिल्ली ज्वेलर्स में रविवार की शाम महिला कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर छिड़क कर बदमाश सोने का चेन व अंगूठी लेकर फरार हो गया. घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की है. महिला कर्मचारी बदमाश के पीछे दौड़ी और चिल्लायी तो आसपास के दुकानदार जुट गये. दुकानदारों ने बदमाश का पीछा कर उसे पकड़ा और पिटायी कर दी. इसी बीच बदमाश जेब से चाकू निकालकर लोगों पर हमला करने का प्रयास करने लगा. लोगों को भयभीत कर बदमाश घटनास्थल से फरार हो गया. महिला कर्मचारी रीना कुमारी ने इसकी जानकारी दुकानदार को दी. सूचना मिलने पर साकची थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. महिला कर्मचारी रीना कुमारी के अनुसार वह दुकान में अकेली थी. युवक आया और सोने की चेन व अंगूठी दिखाने की बात कह जेब से मिर्च पाउडर निकाल कर मेरे चेहरे पर फेंक दिया और सामने रखी सोने की चेन व अंगूठी पर झपट्टा मारकर भागने लगा. मैंने उसे रोकने की काफी कोशिश की. लेकिन वह भाग गया. चिल्लाने पर आसपास के दुकानदार जुट गये. दुकान संचालक मो सरीन के अनुसार आसपास के दुकानदारों ने बदमाश को पकड़ा, लेकिन उसने चाकू से डरा कर भाग निकला. भागने के क्रम में उसके हाथ से कई चेन व अंगूठी गिर गये. संभवत: दो अंगूठी और एक सोने की चेन लेकर बदमाश भागने में सफल रहा. इधर, पुलिस के अनुसार बदमाश की तलाश में छापेमारी की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में बदमाश की तस्वीर दिखी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




