Jamshedpur News : बिरसानगर में चेंकिंग के दौरान महिला के घायल होने पर भड़के लोग, किया हंगामा
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : बिरसानगर कुआं मैदान के पास बुधवार को यातायात पुलिस की चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार महिला के घायल होने पर लोग आक्रोशित हो गये.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
बिरसानगर कुआं मैदान के पास बुधवार को यातायात पुलिस की चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार महिला के घायल होने पर लोग आक्रोशित हो गये. लोगों का आक्रोश ट्रैफिक सिपाही पर फूटा. गुस्साये लोगों ने स्कूटी पकड़ने वाले सिपाही को घेर लिया और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे. हंगामा देख यातायात पुलिस के पदाधिकारी पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. इस बीच पुलिस ने घायल महिला का इलाज कराने का भरोसा दिलाया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि यातायाता पुलिस चेकिंग के दौरान छुपकर रहती है. अचानक से किसी वाहन के सामने आ जाते हैं, जिससे घबराकर कई वाहन चालक गिरकर घायल हो जाते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










