मानगो और बिष्टुपुर में शांति समिति की हुई बैठक
Updated at : 06 Jul 2024 9:36 PM (IST)
विज्ञापन

मुहर्रम को लेकर बिष्टुपुर थाना के मल्टीपर्पस हॉल और मानगो ग्रीन सेलोवेशन हॉल में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में मुहर्रम शांतिपूर्ण तरीके से मनाने पर विचार-विमर्श किया गया. बिष्टुपुर थाना में थाना प्रभारी उमेश ठाकुर की अगुवाई में बैठक हुई.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
मुहर्रम को लेकर बिष्टुपुर थाना के मल्टीपर्पस हॉल और मानगो ग्रीन सेलोवेशन हॉल में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में मुहर्रम शांतिपूर्ण तरीके से मनाने पर विचार-विमर्श किया गया. बिष्टुपुर थाना में थाना प्रभारी उमेश ठाकुर की अगुवाई में बैठक हुई. बैठक में उमेश ठाकुर ने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें. पर्व-त्योहार आपसी भाईचारे का होता है. इसे मिलजुल कर मनायें. किसी तरह की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें. इस मौके पर शांति समिति के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, सचिव गुरुचरण सिंह भोगल समेत शांति समिति के सदस्य मौजूद थे. दूसरी ओर, मानगो ग्रीन सेलोवेशन हॉल में थाना प्रभारी निरंजन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




