Jamshedpur News : परसुडीह : शराब की बोतल में मिलावट कर बिक्री का आरोप, पांच कर्मियों पर केस

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहल स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में शराब की बोतलों का ढक्कन बदलकर मिलावटी शराब बेचने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

जांच में सैकड़ों बोतलों के ढक्कन बदले हुए पाये गये

पुलिस जांच में जुटी, संचालक से भी होगी पूछताछ

Jamshedpur News :

परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहल स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में शराब की बोतलों का ढक्कन बदलकर मिलावटी शराब बेचने का मामला सामने आया है. इस संबंध में जिला विकास शाखा के कार्यपालक दंडाधिकारी मृत्युंजय कुमार के बयान पर पांच कर्मियों- अभय कुमार, रामानुज कुमार, अनिल कुमार प्रसाद, विकास कुमार और अमित वर्मा के खिलाफ परसुडीह थाने में केस दर्ज कराया गया है.

घटना 28 जून की है.

जिला प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब दुकान में बोतल खोलकर उसमें पानी मिलाया जा रहा है और फिर नया ढक्कन लगाकर बेचा जा रहा है. इस सूचना के आधार पर कार्यपालक दंडाधिकारी की टीम परसुडीह पुलिस के साथ दुकान पर पहुंची और छापेमारी की. जांच के दौरान सैकड़ों बोतलों के ढक्कन बदले हुए पाये गये. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अब दुकान संचालक और अन्य कर्मियों से भी पूछताछ की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola