Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल के मेन गेट के पास बनेगी पार्किंग, हटाया गया अतिक्रमण
Updated at : 17 Dec 2025 1:31 AM (IST)
विज्ञापन

एमजीएम अस्पताल में लगातार मरीजों की भीड़ बढ़ रही है. जिसके कारण गाड़ियों की संख्या भी बढ़ रही है. इसको देखते हुए अस्पताल प्रबंधन के द्वारा अस्पताल के मेन गेट के पास खाली जगह पर पार्किंग बनाने का निर्णय लिया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
एमजीएम अस्पताल में लगातार मरीजों की भीड़ बढ़ रही है. जिसके कारण गाड़ियों की संख्या भी बढ़ रही है. इसको देखते हुए अस्पताल प्रबंधन के द्वारा अस्पताल के मेन गेट के पास खाली जगह पर पार्किंग बनाने का निर्णय लिया है. इसको लेकर मंगलवार को गेट के पास लगी दुकानों को हटाकर एरिया को अतिक्रमण मुक्त किया गया. इसके बाद उस जगह को समतल किया जा रहा है. अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी ने बताया कि इसके समतल होते ही पार्किंग शुरू कर दी जायेगी. वर्तमान में गाड़ियों को अस्पताल के अंदर ही लगाया जा रहा है, जिससे मरीजों के साथ डॉक्टरों व कर्मचारियों को भी आने-जाने में परेशानी होती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




