Jamshedpur news. मानगो के लक्ष्मीनगर में पानी के लिए हाहाकार, बारिश से मिल रही है राहत

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur news. मानगो के लक्ष्मीनगर में पानी के लिए हाहाकार, बारिश से मिल रही है राहत

सोशल मीडिया और अखबार में केवल पानी की समस्या से निजात दिलवाते हैं जनप्रतिनिधि : विकास सिंह

विज्ञापन

Jamshedpur news.

मानगो स्थित शंकोसाई के लक्ष्मीनगर में पिछले एक माह स जलापूर्ति पूरी तरह से ठप है. लोग पीने व अन्य कार्यों में इस्तेमाल किये जाने के लिए पानी के लिए तरस रह रहे हैं. क्षेत्र में जनप्रतिनिधि और उनके सुविधा प्रतिनिधि घूम-घूम कर आश्वासन दे रहे हैं और प्रतिदिन अखबार और सोशल मीडिया में उनके बयानों से लोगों को बहुत उम्मीद भी दिख रही थी, लेकिन पूरा एक माह बीत जाने के बाद भी जलापूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ, तो स्थानीय लोगों ने भाजपा के पूर्व नेता विकास को लक्ष्मीनगर बस्ती में बुलाया और बताया कि कैसे लोग पानी के लिए बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं. लोगों ने बताया कि पेयजल विभाग के पास जाने पर वह मानगो नगर निगम में जाने को कहत हैं. वहीं यहां से फिर से पेयजल स्वच्छता विभाग के पास ही जाने को कहा जाता है. इन द���नों कार्यालयों में स्थानीय लोग चक्कर लगा रह हैं. मुहल्ले में सकरा रास्ता होने के कारण टैंकर नहीं पहुंच पा रहा है. मजबूरी में लोग टेंपो के सहारे पानी खरीद कर ला रहे हैं.

स्थानीय लोगों ने बताया कि थक हार कर लोग भगवान की शरण में चले गये हैं. अब लोगों ने बे-मौसम बरसात के लिए पूजा-अर्चना आरंभ कर दी है. लोगों का कहना है कि जब बारिश होती है, तो लोग अपने बर्तनों में उसे भर कर स्टोर कर रहे हैं, जिससे उनका काम चल रहा है. विकास सिंह ने संबंधित अधिकारियों को लक्ष्मीनगर में हो रहे जल समस्या से कराकर समाधान करने की बात कही. इस दौरान वहां दुर्गा दत्ता, बीरेंद्र कुमार, रामवृक्ष प्रसाद, महावीर साहू, गणेश साव, सुरेश साव, राजू देवी, वेला गोराई आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Pradip Chandra Keshav

लेखक के बारे में

By Pradip Chandra Keshav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola