इ-पॉश मशीन में विकल्प नहीं खुलने से नाराज पीडीएस डीलर, विधायक को सौंपा ज्ञापन

Edited by KUMAR ANAND
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

जून में तीन माह का राशन बांटने के आदेश, लेकिन इ-पॉश मशीन में नहीं खोला प्रावधान

विज्ञापन

(2 पीडीएस डीलर 1,2) मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर झारखंड सरकार द्वारा जून माह में तीन महीने (जून, जुलाई, अगस्त) का राशन पीडीएस डीलरों को बांटने का आदेश दिया गया है. लेकिन इ-पॉश मशीन में सभी महीनों का विकल्प सक्रिय नहीं होने से डीलर नाराज हैं. इसी को लेकर फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू से उनके आवास पर मिला और ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बताया गया कि जिले के 1432 डीलरों में से अब तक केवल 60% को जून-जुलाई का राशन मिला है, जबकि 40% डीलरों को राशन मिलना बाकी है. फिलहाल इ-पॉश मशीन में केवल जून माह का विकल्प चालू है. डीलरों का कहना है कि जून का वितरण करने के बाद जुलाई के लिए पर्ची नहीं निकल रही, जिससे वितरण बाधित हो रहा है. इसके अलावा, टूजी नेटवर्क पर आधारित इ-पॉश मशीनों में आये दिन सर्वर और नेटवर्क की समस्या बनी रहती है, जिससे जिन डीलरों के पास राशन है, उन्हें भी वितरण में कठिनाई हो रही है. प्रतिनिधिमंडल में मोहन साव पारस, प्रमोद गुप्ता, कैलाश अग्रवाल, उमेश साव, मनोज गुप्ता समेत 30 से अधिक सदस्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR ANAND

लेखक के बारे में

By KUMAR ANAND

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola