NRT ARCHERY DIVYANSHU : शहर के दिव्यांशु नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी में रहे अव्वल

Updated at : 06 Mar 2025 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
NRT ARCHERY DIVYANSHU : शहर के दिव्यांशु नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी में रहे अव्वल

पुरी में आयोजित नेशनरल रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में जमशेदपुर के दिव्यांशु ने स्वर्ण पदक हासिल किया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. शहर के युवा तीरंदाज दिव्यांशु सिंह चंद्रवंशी (17 वर्ष) ने पुरी (ओडिशा) में आयोजित एनटीपीसी रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया. बर्मामाइंस स्थित आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर में कोच रोहित कुमार शर्मा से ट्रेनिंग हासिल करने वाले दिव्यांशु ने कंपाउंड वर्ग के फाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ के हर्ष को मात दी. दिव्यांशु ने फाइनल में कुल 150 अंक में से 146 अंक अर्जित किए. वहीं, हर्ष को 144 अंक मिला. दिव्यांशु को इनाम स्वरूप दस हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला. 17 वर्षीय दिव्यांशु ने एलमिनेटर मुकाबले में राजस्थान व हरियाणा के तीरंदाज को मात देकर अंतिम चार में पहुंचे थे. सेमीफाइनल में झारखंड के राज को हराकर दिव्यांशु ने फाइनल में प्रवेश पाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola