Jamshedpur news. 11 को एनडीए का जेएनएसी कार्यालय पर प्रदर्शन स्थगित
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

डीएमसी ने की जदयू जिलाध्यक्ष से फोन पर वार्ता
विज्ञापन
Jamshedpur news.
एनडीए के बैनर तले 11 अगस्त, सोमवार को जेएनएसी कार्यालय पर कूड़ा, कचरा संग प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के फीडबैक के मद्देनजर यह फैसला बिष्टुपुर में आयोजित बैठक में लिया गया. कदमा और सोनारी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदर्शन की घोषणा के बाद जेएनएसी क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार दिख रहा है. जिसको देखते हुए फिलहाल आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया. यदि फिर इसमें कोताही बरती गयी, तो पुनः कार्रवाई के लिए पहल की जायेगी.उप नगर आयुक्त से मिला आश्वासन
जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि रविवार को जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार ने फोन पर आश्वस्त किया कि यह साफ-सफाई नियमित और व्यवस्थित तरीके से चलेगी. अभी वे शहर से बाहर हैं. जिलाध्यक्ष ने ब्लीचिंग पाउडर, एंटी लार्वा का छिड़काव, नियमित रूप से फॉगिंग कराने की मांग रखी. बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, मुकुल मिश्रा, नीरज सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, भीम सिंह, चुन्नू भूमिज, तारक मुखर्जी, राकेश सिंह एवं शेषनाथ पाठक उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










