Naval tata hockey academy cadet in national camp :नवल टाटा हॉकी एकेडमी के तीन कैडेट भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम के संभावितों में

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 15 Apr 2026 9:12 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. अंडर-18 एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 29-26 जून तक जापान के काकामिगाहारा किया जायेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. अंडर-18 एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 29-26 जून तक जापान के काकामिगाहारा किया जायेगा. इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय हॉकी टीम ने तैयारी शुरू कर दी है. हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम के लिए 40 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की है. इस सूचि में नवल टाटा हॉकी एकेडमी के तीन खिलाड़ी आशीष तानी पूर्ति, प्रेमचंद सोय व जयसन कंडुलना को जगह दी गयी है. 40 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कैंप 19-25 अप्रैल तक साइ भोपाल में होगा. नवल टाटा हॉकी एकेडमी के तीनों खिलाड़ियों का चयन हाल ही में राजगीर में संपन्न हुई 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है. नवल टाटा हॉकी एकेडमी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुरमीत सिंह राव ने कहा कि यह एकेडमी के लिए गर्व का पल है. कड़ी ट्रेनिंग व अनुशासन के कारण हमारी एकेडमी के खिलाड़ी भारतीय टीम के संभावितों में शामिल किये गये हैं.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola