ePaper

नेशनल एबिलंपिक में शहर की गुलफशां ने जीता स्वर्ण पदक

Updated at : 28 Dec 2024 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
नेशनल एबिलंपिक में शहर की गुलफशां ने जीता स्वर्ण पदक

jamshedpur special olympic Abylympics : दिल्ली से सटे नोएडा में आयोजित नेशनल एबिलंपिक में शहर की गुलफशां ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया

विज्ञापन

जमशेदपुर. दिल्ली से सटे नोएडा में आयोजित नेशनल एबिलंपिक (विकलांग व्यक्तियों के लिए आयोजित व्यावसायिक कौशल प्रतियोगिताएं हैं. इन प्रतियोगिताओं का मकसद, विकलांग व्यक्तियों को अपनी क्षमताओं को दिखाने और उन्हें प्रोत्साहित करना होता है. एबिलिम्पिक्स को ”क्षमताओं का ओलंपिक” भी कहा जाता है.) में जगुलसलाई की रहने वाली गुलफशां बानो ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया. राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने के साथ ही गुलफशां ने वर्ल्ड एबिलंपिक के लिए भी क्वालिफाइ कर लिया है. राष्ट्रीय एबिलंपिक में गुलफशां को फैंसी ड्रेस बनाने का टास्क मिला था. जिसको गुलफशां ने निर्धारित समय में बेहतर ढंग से पूरा किया. पैर की विकलांगता के ग्रसित गुलफशां जमशेदपुर में हुए ईस्ट जोन एबिलंपिक में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नेशनल के लिए क्वालिफाइ किया था. गुलफशां को धीरज कुमार शर्मा, राजकुमार सिंह, जगन्नाथ बेहरा, दीपक कुमार श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी और अंतरराष्ट्रीय कंपीटिशन के लिए क्वालिफाइ में बेहतर करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola