बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर जलाये जायेंगे 2100 दीये
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को 21 अप्रैल को उनकी जयंती पर 2100 दिये जलाकर सम्मान दिया जायेगा. साथ ही समाज के लोग उनके बताये व दिखाये राह पर चलने का संकल्प लेंगे.
विज्ञापन
21 अप्रैल को न्यू डीएस फ्लैट केबुल टाउन गोलमुरी में होगा भव्य कार्यक्रम
जमशेदपुर.
केबुल मुखी समाज गोलमुरी की ओर से डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी जायेगी. इस उपलक्ष्य में 21 अप्रैल को न्यू डीएस फ्लैट केबुल टाउन गोलमुरी में भव्य कार्यक्रम होगा. इसमें मुखी समाज समेत अन्य समाज व समुदाय के लोगों को भी आमंत्रित किया जायेगा. यह जानकारी मुखी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष संजय मुखी ने गोलमुरी में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि आंबेडकर जयंती पर 2100 दीये जलाकर बाबा साहेब को सम्मान दिया जायेगा. साथ ही आतिशबाजी कर आनंद उत्सव मनाया जायेगा. संवाददाता सम्मेलन में संजय मुखी, गुरुचरण मुखी, हेमसागर कुमार, गोपाल मुखी, सुमंत मुखी, रिंकू मुखी, रीतू मुखी, चिकू मुखी, विकास मुखी, सुमित मुखी, आकाश मुखी, लालू मुखी, देवेश मुखी, विभीषण मुखी, मंगल मुखी, शिबू मुखी, राजन मुखी, किशन मुखी उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










