Jamshedpur News : बदहाल बिजली व्यवस्था देख भड़के विधायक, लगाया फोन और...

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

जमशेदपुर प्रखंड के पूर्वी घाघीडीह पंचायत स्थित न्यू कॉलोनी बस्ती और सीपी टोला में वर्षों से बदहाल बिजली व्यवस्था से करीब दो हजार की आबादी परेशान है.

विज्ञापन

पूर्वी घाघीडीह पंचायत की न्यू कॉलोनी बस्ती एवं सीपी टोला में औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे विधायक

अधिकारी को फोन कर सप्ताहभर में खंभे लगाने का दिया निर्देश

Jamshedpur News :

जमशेदपुर प्रखंड के पूर्वी घाघीडीह पंचायत स्थित न्यू कॉलोनी बस्ती और सीपी टोला में वर्षों से बदहाल बिजली व्यवस्था से करीब दो हजार की आबादी परेशान है. हल्की बारिश या आंधी आते ही इलाके की बिजली गुल हो जाती है. इतना ही नहीं, कई जगहों पर बिजली के तार अब भी बांस के सहारे लटकाये गये हैं, जिससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है.

स्थानीय लोगों की शिकायत पर विधायक संजीव सरदार मंगलवार को इलाके का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. सड़क किनारे बांस के सहारे झूल रहे बिजली तारों को देखकर उन्होंने नाराजगी जतायी. मौके से ही विधायक ने बिजली विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी को फोन कर तत्काल बिजली खंभे और ट्रांसफॉर्मर लगाने का निर्देश दिया. विधायक ने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार किया जाये, ताकि लोगों को राहत मिल सके. उन्होंने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर बिजली खंभे और ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम शुरू कर दिया जायेगा.

संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था मजबूत की जा रही है. सरकार का लक्ष्य हर गांव और हर घर तक सुरक्षित बिजली पहुंचाना है. मौके पर बहादुर किस्कू, संजीत हेंब्रम, जगत मरांडी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola