पूर्वी सिंहभूम में जंगल बचाने आगे आए ग्रामीण, असामाजिक तत्वों व वन तस्करों को दी सख्त चेतावनी

जंगल में आग लगाने वालों को ग्रामीणों ने दी चेतावनी. प्रभात खबर
पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर से सटे तालसा कुदादा जंगल में असामाजिक तत्व लगातार आग लगा रहे हैं. इससे सदाबहार वन खत्म हो रहे हैं.
Table of Contents
जमशेदपुर, दशमथ सोरेन : पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर प्रखंड केरुवाडुंगरी पंचायत क्षेत्र के तालसा-कुदादा जंगल में असामाजिक तत्वों हर दिन आग लगा दे रहे हैं. इसकी वजह से सदाबहार जंगल नष्ट हो रहे हैं. दिन में तेज हवा के कारण ग्राम वन सुरक्षा समिति के सदस्यों को आग बुझाने में काफी परेशानी हो रही है.
जंगल लगातार जल रहे हैं. इससे जंगल व वन्यजीव प्रभावित हो रहे हैं. हर दिन हो रही अगलगी से परेशान होकर ग्राम वन सुरक्षा समिति के सदस्यों ने पहाड़ी की ओर जाने वाले हर रास्ते में सूचना पट्ट लगाकर लोगों को आग नहीं लगाने की चेतावनी दी है. हालांकि, चेतावनी के बावजूद जंगल में आग लगने की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है.
ग्रामीणों ने सुबह-शाम गश्ती करने का लिया फैसला
तालसा-कुदादा पहाड़ी से सटे विभिन्न गांवों के प्रमुख व ग्राम वन सुरक्षा समिति के सदस्यों ने जंगल को असामाजिक तत्वों से बचाने के लिए सामूहिक बैठक की. इसमें निर्णय लिया गया कि वे हर दिन सुबह-शाम एक टीम बनाकर पहाड़ी पर गश्ती करेंगे. जंगल में आग लगाते हुए पकड़े जाने पर असामाजिक तत्वों को दंडित भी करेंगे.
वन तस्कर व असामाजिक तत्व जंगल में लगा रहे आग
पूर्वी सिंहभूम जिले के तालसा गांव के माझी बाबा दुर्गाचरण मुर्मू ने बताया कि वन तस्करों तथा असामाजिक तत्व जंगलों में आग लगा रहे हैं. वे चोरी-छिपे जंगल में जाकर आग लगा दे रहे हैं, ताकि लकड़ी लाने का उन्हें बहाना मिल जाए.

पहाड़ी से सटे तालसा, तुरामडीह, कुदादा, भुरीडीह, बाहरडाडी व भीतरडाडी गांव के ग्रामवासी लंबे समय से वन जंगल को बचाने का काम कर रहे हैं. इसकी बदौलत जंगल हरा-भरा दिख रहा है. जंगल में वन-जंगल को काटना पूर्णत: मना है. बावजूद इसके, वन तस्कर व असामाजिक तत्व चोरी छिपे वन-जंगल को काट रहे हैं. ग्रामवासी उनकी घेराबंदी करने के लिए मुस्तैद हैं.
एक सप्ताह पूर्व जंगल में लगी थी भीषण आग
एक सप्ताह पूर्व जंगल में भीषण आग लग गयी थी. इसमें कई छोटे-बड़े पेड़ जलकर राख हो गये. लगातार चार दिनों की मशक्कत के बाद तालसा, तुरामडीह व बाहरदाड़ी के ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया था. आग पर काबू करने में पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेन हेम्ब्रम, माझी बाबा दुर्गाचरण हेम्ब्रम, नायके बाबा हबीराम मुर्मू, सनातन हेम्ब्रम, रामचंद्र टुडू, सनातन सोरेन, पांडु मुर्मू, दुर्गा हांसदा, बासु मुर्मू समेत अन्य महिला-पुरुष ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




