JAMSHEDPUR MEDIA CUP CRICKET: मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का कीनन में रंगारंग आगाज

Updated at : 17 Feb 2025 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
JAMSHEDPUR MEDIA CUP CRICKET: मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का कीनन में रंगारंग आगाज

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS . कीनन स्टेडियम में सोमवार से मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

जमशेदपुर. प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में सोमवार से कीनन स्टेडियम में मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज हुआ. उद्घाटन समारोह में उपायुक्त अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल, टाटा स्टील यूएसआइएल के एमडी रितुराज सिन्हा, कारपोरेट कम्युनिकेशन के चीफ सर्वेश कुमार और हेड राजेश राजन, समाजसेवी शेखर डे के अलावा इंटरनेशनल क्रिकेटर सौरभ तिवारी मौजूद थे. मैच के दौरान पूर्व सीएम रघुवर दास, विधायक संजीव सरदार, मंगल कालिंदी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कीनन स्टेडियम पहुंचे और पत्रकारों का हौसला बढ़ाया. टूर्नामेंट के पहले मैच में हुडको की टीम ने सुवर्ण रेखा एकादश को दस विकेट से हराया. सुवर्ण रेखा की टीम ने 15 ओवर में चार विकेट पर 137 रन बनाए. रणधीर ने 38, आनंद कुमार ने 28 रन बना. सुभदर्शी को दो विकेट मिला. जवाब में हुडको की टीम 11 ओवर में बिना विकेट गंवाए 138 रन बनाकर मैच जीत लिया. सुभदर्शी ने नाबाद 62 रन व आशुतोष ने नाबाद ने नाबाद 61 रनों की पारी खेली. सुभदर्शी प्लेयर ऑफ द मै रहे. दिन के दूसरे मैच में दलमा एकादश की टीम ने खरकई एकादश को 19 रन से मात दी. दलमा की टीम ने 15 ओवर में पांच विके पर 146 रन बनाए. प्रसन्नजीत ने 51 व मधुसूदन ने 31 रनों का योगदान दिया. जवाब में खरकई एकादश की टीम 15 ओवर में छह विकेट पर 127 रन ही बना सकी. मो वसीम ने 53 रन और मो अकबर ने 23 रन जोड़े. प्रसन्नजीत प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola