Jamshedpur news. भाजपा कदमा मंडल के कई नेताओं ने थामा जदयू का दामन

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur news. भाजपा कदमा मंडल के कई नेताओं ने थामा जदयू का दामन

सदस���यता लेने वाले नेताओं को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया

विज्ञापन

Jamshedpur news.

जनता दल (यूनाइटेड) में भाजपा कदमा मंडल के कई नेताओं ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की उपस्थिति में उनके कार्यालय में जद (यू) की सदस्यता ली. सदस्यता लेने वाले प्रमुख नेताओं में कदमा निवासी भाजपा नेता बबाई दास, एस अरुण एवं प्रवेश सिंह सहित अन्य शामिल हैं. सभी नेताओं ने विधायक सरयू राय की कार्यशैली एवं जनता दल (यूनाइटेड) की विचारधारा से प्रभावित होकर जद (यू) की सदस्यता लेने की बात कही. विधायक सरयू राय, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने पार्टी की सदस्यता लेने वाले नेताओं को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया. सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार ने पार्टी में शामिल हुए नेताओं को पूरी निष्ठा से जनता की सेवा के लिए करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Pradip Chandra Keshav

लेखक के बारे में

By Pradip Chandra Keshav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola