Jamshedpur News : मानगो : 18 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, दो युवक फरार

Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : मानगो थाना की पुलिस ने मंगलवार की देर रात जवाहरनगर रोड नंबर-15 पानी टंकी के पास छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

मानगो थाना की पुलिस ने मंगलवार की देर रात जवाहरनगर रोड नंबर-15 पानी टंकी के पास छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया. जबकि उसके दो साथी फरार हो गये. गिरफ्तार युवक शिबू कामिला जवाहरनगर रोड नंबर-15 का रहने वाला है. पुलिस ने गिरफ्तार शिबू के पास से 18 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया.

पूछताछ में शिबू ने फरार दो साथियों की जानकारी पुलिस को दी. जिसमें मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-15 के विशाल पांडेय उर्फ विशाल तिवारी और शिवा शामिल है. इस मामले में मानगो थाना में पदस्थापित एएसआइ मोहन कुमार के बयान पर मानगो थाना में शिबू कामिला, विशाल पांडेय और शिवा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस विशाल पांडेय और शिवा की तलाश में जुटी है. मानगो थाना में पूछताछ के बाद बुधवार को पुलिस ने शिबू को जेल भेज दिया.

विज्ञापन
राजेश कुमार

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola