मानगो नगर निगम वार्ड 33 के प्रत्याशी शीतल रजक का हार्ट अटैक से निधन, चुनाव रद्द

Updated:
विज्ञापन

मानगो वार्ड 33 के प्रत्याशी शीतल रजक का निधन.

Jamshedpur: मानगो नगर निगम के वार्ड नंबर 33 से वार्ड पार्षद के युवा प्रत्याशी शीतल कुमार का हार्ट अटैक से निधन हो गया. उन्हें पहले से कोई बीमारी नहीं थी. अब इस बार पर चर्चा है कि इस वार्ड का चुनाव रद्द होगा या अपने तय समय पर होगा.

विज्ञापन

Jamshedpur: मानगो नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 33 से वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशी शीतल कुमार रजक (36 वर्ष) का मंगलवार सुबह हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से आकस्मिक निधन हो गया. इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. उलीडीह थाना अंतर्गत राम कृष्ण कॉलोनी (हाउस नंबर 3) निवासी मंगल रजक के पुत्र शीतल अपने पीछे पत्नी विजया भारती रजक और पुत्री शिवांगी रजक को छोड़ गए हैं. जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद एक रिपोर्ट बनाकर राज्य चुनाव आयोग को भेजकर मार्ग दर्शन मांगा गया. निर्वाचन पदाधिकारी ने वार्ड 33 का चुनाव रद्द करने का आदेश दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सोते समय आया अटैक, टीएमएच में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

परिजनों के अनुसार, शीतल सोमवार रात अपने कमरे में सोने गए थे. मंगलवार सुबह जब वे काफी देर तक नहीं उठे, तो पत्नी विजया भारती ने उन्हें जगाने का प्रयास किया. कोई हलचल न होने पर रिश्तेदारों को सूचना दी गई. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने प्राथमिक रूप से हार्ट अटैक की आशंका जताई है.

नहीं थी कोई बीमारी, स्टील ट्रेडिंग का करते थे कारोबार

शीतल कुमार रजक पेशे से स्टील ट्रेडिंग का व्यवसाय करते थे और उन्होंने हाल ही में वार्ड सदस्य के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था. उनके भाई ने बताया कि शीतल को पहले से कोई बीमारी नहीं थी और न ही वे किसी प्रकार की दवा का सेवन करते थे. वे एक स्वस्थ जीवन जी रहे थे.

स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. टीएमएच से पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया. प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम को भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. चुनाव प्रचार के बीच प्रत्याशी के इस तरह असमय चले जाने से राजनीतिक गलियारों में भी सन्नाटा पसर गया है. अब चुनाव रद्द होने से बाकी प्रत्याशियों की मेहनत पर भी पानी फिरता दिख रहा है.

ये भी पढ़ें…

सोलर पंप योजना से झारखंड के 48,000 किसानों की बढ़ी आमदनी, खेती की लागत घटी

टाटा स्टील में इंजीनियर ट्रेनी की निकली बहाली, 9 मार्च तक आवेदन होंगे जमा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola