Jamshedpur news. मानगो : घर में लगी आग, चार लाख का नुकसान
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग की गाड़ी एक घंटा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
विज्ञापन
Jamshedpur news.
मानगो थाना अंतर्गत दाइगुट्टू रोड नंबर पांच कावेरी रोड निवासी सुभाष तिवारी के घर में मंगलवार को देर शाम अचानक आग लग गयी. आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची. करीब एक घंटा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.आग लगने से सुभाष तिवारी के घर का सारा सामान जल गया. घरवालों के अनुसार छत पर पूजा रूम के अलावा कमरा है. उक्त कमरे में ही घर का सारा सामान रखा जाता है. शाम में पूजा रूम में दीया जलाया गया था. इसके बाद सभी नीचे चले आये थे. कुछ देर बाद आग पूजा रूम से बगल के कमरे में लग गयी. आग लगने से चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है. आग लगने पर आसपास के लोग जुट गये. इधर आग बुझाने पहुंचे दमकलकर्मियों के अनुसार रास्ते में वाहन पार्किंग और सब्जी दुकान लगाने से दमकल को लाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. आग की सूचना मिलने पर तुरंत हम निकल गये, लेकिन रास्ते में सड़क पर वाहन पार्क करने व दुकान लगाने के कारण विलंब हो गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










