मानगो : 14 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन कटा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मानगो विद्युत प्रमंडल में 50 हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया रखने वाले 14 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया गया. वहीं 98 बकायेदारों को नोटिस दी गयी है.
विज्ञापन
मानगो में 50 हजार रुपये से ज्यादा बिजली बिल बकाया वाले 98 उपभोक्ता को दी गयी नोटिस
जमशेदपुर :
मानगो विद्युत प्रमंडल में 50 हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया रखने वाले 14 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया गया. वहीं 98 बकायेदारों को नोटिस दी गयी है. इसमें 26 उपभोक्ताओं ने 24 घंटे के अंदर बकाया बिल जमा भी कर दिया है. इस संबंध में मानगो विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि बिजली बिल के बड़े बकायेदारों को नोटिस देकर स्पष्ट कर दिया गया है कि बिना बिजली बिल का भुगतान किये और कोई छूट नहीं दी जायेगी. चिह्नित बिजली उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने के लिए टीम को सूची उपलब्ध करा दी गयी है. बकायेदारों और डिफॉल्ट उपभोक्ताओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. प्रत्येक दिन डिस्कनेक्शन और राजस्व प्राप्त होने की रिपोर्ट एरिया बोर्ड कार्यालय को दी जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










