Jamshedpur News : मंगलायतन विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह मना, राज्यपाल बोले-शिक्षा देने का कार्य सबसे बड़ा धर्म

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

अलीगढ़ स्थित मंगलायतन विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शिरकत की. उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने की शिरकत

Jamshedpur News :

अलीगढ़ स्थित मंगलायतन विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शिरकत की. उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया. शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि आज के युग में यह एक शक्तिशाली उपकरण है. यह व्यक्तियों और समाज को प्रगति की ओर ले जाता है. उन्होंने विद्यार्थियों को लगातार सीखने और अपने ज्ञान का उपयोग मानवता की सेवा में करने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने गुरु को श्रद्धा का अधिकारी बताते हुए कहा कि दुनिया में सिर्फ माता-पिता व गुरु चाहते हैं कि उनका बच्चा उन्हें पीछे छोड़कर आगे निकले. कार्यक्रम में चेयरमैन हेमंत गोयल व गुरु ऋषिराज महाराज भी उपस्थित थे. कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शपथ दिलायी. इस समारोह में विभिन्न विषयों के विद्यार्थियों को उनकी अकादमिक उपलब्धियों के लिए उपाधियां प्रदान की गयी. इनमें स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा धारक, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र धारक भी शामिल रहे. इसमें पीएचडी शोधार्थी भी शामिल हैं, जो अनुसंधान ज्ञान के नये आयाम खोलेंगे. आठ को स्वर्ण पदक और नौ को रजत पदक मिला. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलाधिपति अच्युतानंद मिश्र ने नया अध्याय शुरू कर रहे विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल नौकरी पाने वाले नहीं, बल्कि नवाचार के माध्यम से उद्यमिता विकसित करने वाले बनें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola