गोलमुरी : मां ने नशा करने के लिए रुपये नहीं दिये, तो लगा ली फांसी, मौत

गोलमुरी में व्यक्ति ने फांसी लगायी
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर गोलमुरी थानांतर्गत गाढ़ाबासा निवासी शिवेंद्र सिंह उर्फ निक्के (44) ने अपने ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. जहां पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने बताया कि मंगलवार को वह अपनी मां से नशा करने के लिए रुपये मांग रहा था. लेकिन उसकी मां ने उसे रुपये देने से इंकार कर दिया. इसके बाद वह अपने कमरे में गया और फांसी लगा ली. सूचना मिलने के बाद परिवार के लोगों ने उसे फंदे से उतारा और गोलमुरी पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने बताया कि मृतक नशे का काफी आदि था. उसकी पत्नी भी उससे अलग रह रही थी. मौके से कोई भी सुसाइट नोट बरामद नहीं हुआ है. फिर भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










