Jamshedpur News : 12 घंटे काम का लोको रनिंग स्टाफ ने शुरू किया विरोध
Author :RAJESH SINGH
Published by :RAJESH SINGH
Updated at :15 Jan 2026 1:30 AM
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में लोको रनिंग स्टाफ से 12 से 15 घंटे या उससे भी अधिक समय तक ड्यूटी ली जा रही है.
विज्ञापन
रेलवे लोको रनिंग स्टाफ से कागज पर 12 घंटे काम लेने की तैयारी में, रेलवे बोर्ड ने की सिफारिश
Jamshedpur News :
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में लोको रनिंग स्टाफ से 12 से 15 घंटे या उससे भी अधिक समय तक ड्यूटी ली जा रही है. रेलवे बोर्ड की ओर से एक सिफारिश की गयी है कि कम से कम 12 घंटे ड्यूटी ली जाये. इसको लेकर अब लोको पायलट और रनिंग स्टाफ ने विरोध जताना शुरू कर दिया है. बताया जाता है कि रनिंग स्टाफ और लोको पायलट को वैसे तो ड्यूटी 9 घंटे से ज्यादा नहीं लेने का आदेश है, लेकिन अभी चूंकि, चक्रधरपुर रेल मंडल में मालगाड़ी का मूवमेंट ज्यादा है और मार्च तक यही स्थिति होने वाली है, इस कारण अभी मालगाड़ी को पहले पास कराया जा रहा है और पैसेंजर गाड़ियों का मूवमेंट रोक दिया जा रहा है. यही वजह है कि ट्रेनें भी देरी से चल रहीं हैं और लोको पायलट फंसे रह रहे हैं. रेलवे बोर्ड ने हिदायत दे रखी है कि किसी भी हाल में 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी नहीं करायी जाये, लेकिन फिर भी यहां 15 से 16 घंटे तक की ड्यूटी ली जा रही है. इसका विरोध शुरू हो गया है.अलारसा ने लिखा पत्र
लोको रनिंग स्टाफ से लॉन्ग आवर्स ड्यूटी कराने को लेकर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (अलारसा) ने विरोध जताना शुरू किया है. अलारसा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता को पत्र लिखकर ध्यानाकृष्ट कराया है. संगठन ने नये आदेश से अवगत कराते हुए बताया कि इसमें लोको रनिंग स्टाफ को कम से कम 12 घंटे ड्यूटी करना अनिवार्य है. अलारसा के दपू रेलवे महासचिव एसके गवास्कर ने रेलवे बोर्ड के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि विशेष स्थिति में ही 9 घंटे से बढ़ाकर 11 घंटे ड्यूटी ली जा सकती है. 12 घंटे लॉन्ग आवर्स ड्यूटी सिग्नल तोड़ने (स्पीड) को न्योता देने जैसा है. इससे ट्रेनों का सुरक्षित संचालन, रनिंग स्टाफ की व्यक्तिगत सुरक्षा व स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. महासचिव ने अनुरोध किया कि लोको रनिंग स्टाफ की ड्यूटी 9 घंटे तक सीमित रखी जाये, लॉन्ग आवर्स ड्यूटी बंद हो व मुख्य विद्युत अभियंता (परिचालन) दपू रेलवे के निर्देश पत्र को यथाशीघ्र रद्द किया जाये.ऐसे अमानवता का विरोध होगा : रेलवे मेंस कांग्रेस
रेलवे मेंस कांग्रेस के एसआर मिश्रा ने बताया कि इस तरह के कार्यों का विरोध हमलोग कर रहे हैं. इसको लेकर रेलवे के समक्ष आपत्ति जतायी गयी है. हालात सुधारा जायेगा, ऐसी उम्मीद है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










