Jsca b division cricket league : जमशेदपुर सीसी की टीम 145 रन से जीती

Updated:
विज्ञापन

टेल्को ग्राउंड में गुरुवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने नेशनल क्रिकेट क्लब को 145 रन से पराजित किया

विज्ञापन

जमशेदपुर. टेल्को ग्राउंड में गुरुवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने नेशनल क्रिकेट क्लब को 145 रन से पराजित किया. जमशेदपुर सीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.4 ओवर में दस विकेट पर 238 रन बनाए. आकाश मिश्रा ने 70 व हिमांशु भारद्वाज ने 49 रनों की पारी खेली. एनसीसी की ओर से समरवीर प्रताप ने चार विकेट लिये. जवाब में नेशनल क्रिकेट क्लब की टीम 31.1 ओवर में 93 रन पर सिमट गयी. समरवीर प्रताप ने 29 रनों का योगदान दिया. जमशेदपुर सीसी के श्रेष्ठ चौहान और ओमकार कुमार ने तीन-तीन विकेट लिये. श्रेष्ठ चौहान प्लेयर ऑफ द मैच बने.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola