जमशेदपुर के केवी टाटानगर में एनआईओएस की परीक्षा में चार ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर का केंद्रीय विद्यालय टाटा नगर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jamshedpur News: जमशेदपुर के केवी टाटानगर में एनआईओएस ऑन डिमांड परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया. दूसरे छात्रों की जगह परीक्षा दे रहे चार ‘मुन्ना भाई’ रंगेहाथ गिरफ्तार हुए. दस्तावेज असली लेकिन चेहरे अलग मिलने पर स्कूल प्रबंधन ने जांच की. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सभी नाबालिगों को हिरासत में लिया. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

जमशेदपुर से निखिल सिन्हा की रिपोर्ट

Jamshedpur News: झारखंड की लौहनगरी जमशेदपुर के परसुडीह थाना में कीताडीह साउथ सेंट्रल कॉलोनी स्थित केंद्रीय विद्यालय (केवी) टाटानगर में चल रही एनआइओएस (एनआईओएस) की ऑन डिमांड परीक्षा में गुरुवार को भारी फर्जीवाड़ा पकड़ा गया. स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा देते हुए चार ‘मुन्ना भाई’ को रंगेहाथ पकड़ा है, जो दूसरे छात्रों के बदले परीक्षा लिख रहे थे. पकड़े गये सभी युवक नाबालिग बताये जा रहे हैं.

विज्ञापन

डॉक्यूमेंट असली, चेहरा निकला अलग

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को 10वीं बोर्ड के लिए सोशल साइंस और 12वीं के लिए केमिस्ट्री की परीक्षा आयोजित थी. परीक्षा के दौरान जब परीक्षार्थियों के दस्तावेजों की जांच की गयी, तो एडमिट कार्ड और अन्य पेपर असली पाये गये, लेकिन उन पर लगी फोटो और परीक्षा दे रहे युवकों के चेहरों में अंतर दिखा. संदेह होने पर स्कूल प्रबंधन ने जब दोबारा गहन रि-वेरिफिकेशन किया, तो बड़ा खुलासा हुआ. कड़ाई से पूछताछ करने पर एडमिट कार्ड में दर्ज परीक्षार्थी और उनके पिता के नाम आधार कार्ड से मेल नहीं खाये. इसके बाद चारों युवकों ने स्वीकार किया कि वे दूसरों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे.

क्या कहती हैं प्रिंसिपल

डीबीएमएस कदमा की प्रिंसिपल सह ऑब्जर्वर सोमा बनर्जी ने कहा, “दस्तावेजों की जांच के दौरान संदेह होने पर जब परीक्षार्थियों से कड़ाई से पूछताछ की गयी, तो उन्होंने दूसरे के नाम पर फर्जी तरीके से परीक्षा देने की बात स्वीकार कर ली. कागजात की छानबीन में भी उनके द्वारा दी गयी जानकारी गलत पायी गयी. अपराध स्वीकार करने के बाद तुरंत बागबेड़ा पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया.”

चार नाबालिग हिरासत में

बागबेड़ा के थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण ने कहा, “केंद्रीय विद्यालय टाटानगर में परीक्षा के दौरान कदाचार की सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारियों को वहां भेजा गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए चार नाबालिग छात्रों को हिरासत में लिया गया है. केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य की लिखित शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. शुक्रवार को सभी आरोपियों को सक्षम न्यायालय में पेश किया जायेगा.”

इसे भी पढ़ें: दुबई में फंसे झारखंड के तीन कारोबारी, वतन वापसी की कोशिश लगातार जारी

आज कोर्ट में होंगे पेश

बागबेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों युवकों को हिरासत में ले लिया है. इस संबंध में प्रिंसिपल के लिखित बयान पर बागबेड़ा थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गये चारों युवक नाबालिग हैं और उन्हें शुक्रवार को चालान कर सक्षम न्यायालय में पेश किया जायेगा. इस घटना के बाद परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा और जांच के मानकों को और कड़ा कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: गेतलसूद वाइन शॉप फायरिंग कांड का खुलासा : हथियार के साथ तीनों बदमाश गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola