क्रीड़ा भारती का समर कैंप 12 मई से

Updated at : 28 Apr 2024 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
क्रीड़ा भारती का समर कैंप 12 मई से

क्रीड़ा भारती की ओर से केबल क्लब क्रिकेट मैदान में 12 मई से समर कैंप का आयोजन किया जायेगा. इसमें 5-13 वर्ष तक के बालक और बालिकायें हिस्सा लेंगी

विज्ञापन

जमशेदपुर. क्रीड़ा भारती की ओर से केबल क्लब क्रिकेट मैदान में 12 मई से समर कैंप का आयोजन किया जायेगा. इसमें 5-13 वर्ष तक के बालक और बालिकायें हिस्सा लेंगी. उक्त जानकारी क्रीड़ा भारती, जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने दी. इस कैंप में बच्चों को बॉक्सिंग, कबड्डी, मार्शल आर्ट, वॉलीबॉल, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, तीरंदाजी तथा बैडमिंटन जैसे खेलों का प्रशिक्षण दिया जायेगा. ग्रीष्म शिविर प्रत्येक दिन सुबह 05:30 बजे से 07:30 बजे तक दो घंटे के लिए केबल क्लब क्रिकेट मैदान में होगा. इस कैंप में हरेंद्र कुमार, उज्ज्वल कुमार, प्रेम कुमार, पवन मुंडा, बिरसा सांडिल्य, कौशल, संतोष, राधिका, निशु बेग, कुंदन कुमार चंद्रा, रेशमी कुमारी, काजल कुमारी, कोमल कुमारी बच्चों को ट्रेनिंग देंगे. शिविर में बच्चों को योग भी कराया जायेगा. शिविर में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. मौके पर राजीव कुमार, मनोरंजन कुमार, प्रदीप कुमार जैन, सोनू ठाकुर, सतनाम सिंह, अनूप कुमार सिंह, जगदीश सिंह, कंचन, सुभाष कुमार एवं हनी परिहार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola