कोल्हान : 736 जगहों पर छापेमारी, बिजली चोरी करते 76 उपभोक्ता पकड़ाये
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को अवैध तरीके से बिजली उपयोग करने के खिलाफ जमशेदपुर समेत कोल्हान के सातों विद्युत प्रमंडलों (जमशेदपुर, मानगो, घाटशिला, आदित्यपुर, सरायकेला, चक्रधरपुर, चाईबासा) में 736 स्थानों पर औचक छापेमारी की गयी.
विज्ञापन
उपभोक्ताओं के घर व प्रतिष्ठान की ऑन स्पॉट काटी गयी बिजली
चोरी के लिए इस्तेमाल किये गये तार, मीटर जब्त
Jamshedpur News :
बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को अवैध तरीके से बिजली उपयोग करने के खिलाफ जमशेदपुर समेत कोल्हान के सातों विद्युत प्रमंडलों (जमशेदपुर, मानगो, घाटशिला, आदित्यपुर, सरायकेला, चक्रधरपुर, चाईबासा) में 736 स्थानों पर औचक छापेमारी की गयी. 76 घरों व प्रतिष्ठानों में बिजली चोरी पकड़ी गयी. कई घरों से चोरी में इस्तेमाल किये गये तार, मीटर, बंद मीटर को जब्त करने की कार्रवाई की गयी. आरोपी सभी 76 उपभोक्ताओं के खिलाफ नजदीक के थानाें में नामजद केस दर्ज किया गया. 76 आरोपियों पर 14.09 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया. साथ ही बिजली चोरी पकड़े जाने पर उनके घर व प्रतिष्ठान का बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गयी.प्रमंडल – छापेमारी – प्राथमिकी – जुर्मानाजमशेदपुर 088 – 13 – 2.18 लाख रुपयेआदित्यपुर 115 – 05 – 53,450 रुपयेघाटशिला 157 – 16 – 3.57 लाख रुपये
मानगो 072 – 16 – 4.50 लाख रुपयेचाईबासा 110 – 09 – 1.24 लाख रुपयेचक्रधरपुर 027 – 04 – 95,160 रुपयेसरायकेला 167 – 13- 1.10 लाख रुपये
कुल 736 – 076 – 14.09 लाख रुपयेवर्जन…
कोल्हान में 736 जगहों पर छापेमारी की गयी, बिजली चोरी में पकड़े जाने पर 76 उपभोक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया.अजित कुमार, बिजली जीएम, जमशेदपुर एरिया बोर्ड.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










