जमीन अधिग्रहण के विरोध में कोल्हान बंद आज, हो समाज का समर्थन
Updated at : 31 Jul 2024 12:49 AM (IST)
विज्ञापन

आदिवासी छात्र युवा संगठन ने झारखंड में आदिवासियों की जबरन जमीन अधिग्रहण के विरोध में बुधवार (31 जुलाई) को कोल्हान बंद का आह्वान किया है.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
आदिवासी छात्र युवा संगठन ने झारखंड में आदिवासियों की जबरन जमीन अधिग्रहण के विरोध में बुधवार (31 जुलाई) को कोल्हान बंद का आह्वान किया है. बंद को सफल बनाने के लिए मंगलवार देर शाम करनडीह चौक पर मशाल जुलूस भी निकाला गया. आदिवासी हो समाज युवा महासभा की जिला कमेटी ने मंगलवार को गोलमुरी स्थित हो समाज भवन में सर्वसम्मति से बंद के समर्थन में उतरने का फैसला किया. कहा कि जमीन अधिग्रहण के खिलाफ और सरकार के आदिवासी विरोधी नीति के विरोध में हो रहे बंद को पूरा समर्थन दिया जायेगा. बैठक में जिला सचिव मनोज मेलगंडी, रवि सवैयां, उपेंद्र बानरा, बीर सिंह बानरा, मनोज बोदरा समेत अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




