Khisitij singh take part at corporate premier league : भारतीय कॉरपोरेट प्रीमियर लीग में खेलेंगे शहर के क्षितिज

Updated:
विज्ञापन
Khisitij singh take part at corporate premier league : भारतीय कॉरपोरेट प्रीमियर लीग में खेलेंगे शहर के क्षितिज

जमशेदपुर. शहर के युवा क्रिकेटर क्षितिज सिंह बहरीन में होने वाली भारतीय कॉरपोरेट प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आयेंगे

विज्ञापन

जमशेदपुर. शहर के युवा क्रिकेटर क्षितिज सिंह बहरीन में होने वाली भारतीय कॉरपोरेट प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आयेंगे. दायें हाथ के बल्लेबाज क्षितिज को बेंगलुरु रॉकेट की टीम ने 2 लाख रुपये में साइन किया है. जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग में पायोनियर क्रिकेट क्लब की ओर से खेलने वाले क्षितिज अपनी शानदार क्षेत्ररक्षण के लिए भी जाने जाते हैं. भारतीय कॉरपोरेट प्रीमियर लीग में क्षितिज के अलावा जमशेदपुर के विशाल गोराई और बल्लेबाज तरणदीप मारवा भी खेलते हुए नजर आयेंगे. इन दोनों खिलाड़ियों को भी बेंगलुरु रॉकेट ने अपने साथ साइन किया है. स्थानीय खिलाड़ियों के इस लीग में खेलने से उनको काफी आर्थिक लाभ हो रहा है.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola