बोड़ाम : डालसा चलाया जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन

बोड़ाम में डालसा चलाया जागरूकता अभियान | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर के बोड़ाम में डालसा ने मोबाइल वैन के जरिए ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

डालसा की ओर से शनिवार को बोड़ाम प्रखंड के पोखरिया पंचायत में मोबाइल वैन के जरिये जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, सरकारी योजनाओं व दस्तावेजों में मदद, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, बालश्रम, पोक्सो एक्ट, मानव तस्करी, नशा उन्मूलन के कानूनों की जानकारी दी गयी. साथ ही किसी भी समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लीगल एड क्लीनिक अथवा सिविल कोर्ट न्याय सदन में स्थित डालसा कार्यालय में संपर्क करने को कहा गया. अभियान को सफल बनाने में पीएलवी नागेंद्र कुमार, दिलीप जायसवाल, निताई चंद्र गोराई, सुशेन महतो, अनिल कुमार, प्रकाश शांडिल और सुदामा यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola