गोलमुरी में सड़क सुरक्षा को लेकर जेडीयू ने सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर के गोलमुरी में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जेडीयू ने टाटा स्टील यूआइएसएल को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन

जमशेदपुर : गोलमुरी क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं गोलमुरी मंडल अध्यक्ष शमशाद खान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने टाटा स्टील यूआइएसएल के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि तेज रफ्तार वाहनों के कारण क्षेत्र में लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्कूली बच्चों, राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा खतरे में है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ज्ञापन में दुर्घटना संभावित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाने, स्पीड लिमिट के साइन बोर्ड लगाने तथा वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए सूचना बोर्ड स्थापित करने की मांग की गयी. महाप्रबंधक ने मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित स्थलों का निरीक्षण कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में सुदीप रॉय, बलवंत सिंह, अनिल पावा, मनोज शर्मा, सुधीर तिवारी और ऋषि प्रसाद भी शामिल थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola