श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में मेधोत्सव, बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का हुआ सम्मान

श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में मेधोत्सव, बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का हुआ सम्मान | Prabhat Khabar Network
श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में मेधोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
जमशेदपुर. श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में शनिवार को वर्ष 2025-26 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेधोत्सव के दौरान सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्य अनिता महतो और प्रिंसिपल संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. 10वीं में जश्मिन महतो ने 95.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, श्रेयांशु कुमार ने 91 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा अनुष्का घोष ने 89.6 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया. इंटर विज्ञान (पीसीबी) में ज्योति कुमारी और पीसीएम में अलिसा प्रसाद प्रथम रही. अतिथियों ने विद्यार्थियों को सम्मानित कर निरंतर मेहनत और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया. समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गये. वाइस प्रिंसिपल श्वेता गुहा राय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










