करण राज, सौमिल और सिद्धांत बने चैंपियन

पूर्वी सिंहभूम टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से विश्व टेबल टेनिस दिवस के उपलक्ष्य में जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित टेबल टेनिस
जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से विश्व टेबल टेनिस दिवस के उपलक्ष्य में जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न होग गया. प्रतियोगिता के पुरुष एक वर्ग के फाइनल में करण राज ने पीएल तेजा को हराकर खिताब अपने नाम किया. वहीं, बालक अंडर-19 एकल वर्ग के फाइनल में सौमिल महतो ने अरुणभ साहा को मात दी. बालक अंडर-15 एकल वर्ग के फाइनल में सिद्धांत पांडा ने सौगातो मुखर्जी को हराया. बालिका अंडर-13 आयु वर्ग में स्वर्णाली विजेता व अनन्या उपविजेता रही. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील स्पोर्ट्स के प्रमुख मुकुल विनायक चौधरी, बीसीसीआइ के मैच रेफरी राजीव सेठ, विभूति अडेसरा व दिनेश रक्षित मौजूद थे. मौके पर खिलाड़ियों की माताओं को भी सम्मानित किया गया. इसके अलावा सौमिल महतो और अरुणभ साहा को कैडेट एंड सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में शिरकत करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




