Jamshedpur sports news : जमशेदपुर व देवघर की महिला टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची

जमशेदपुर और देवघर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गयी है.
जमशेदपुर. जमशेदपुर और देवघर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गयी है. चाईबासा के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले गये ग्रुप-सी के एक मैच में जमशेदपुर की टीम ने कोडरमा को 154 रनों से हराया. जमशेदपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में एक विकेट पर 196 रन बनाए. आन्या वर्मा ने 78 रन, प्राची प्रधान ने 65 और नादिया अली ने 21 रनों का योगदान दिया. जवाब में कोडरमा की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 49 रन ही बना सकी. प्राची प्रधान प्लेयर ऑफ द मैच रही. उन्हें 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला. ग्रुप-सी के एक अन्य मैच में देवघर की टीम ने सरायकेला-खरसावां को 186 रन से मात दी. इस मैच में पूर्णिमा कुमारी (73) प्लेयर ऑफ द मैच बनी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




