Jamshedpur sports news : जीत के साथ जेएफसी यूथ टीम शीर्ष पर पहुंची

Published by :NESAR AHAMAD
Published at :19 Apr 2026 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur sports news : जीत के साथ जेएफसी यूथ टीम शीर्ष पर पहुंची

जेएफसी की अंडर-18 टीम ने गोकुलम केरला एफसी को 2-1 से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जेएफसी की अंडर-18 टीम ने पंजाब के होशियारपुर जिले के गढ़शंकर में खेले गये एआइएफएफ यूथ फुटबॉल लीग फाइनल राउंड के ग्रुप-बी के एक मैच में गोकुलम केरला एफसी को 2-1 से हराया. इस जीत के साथ जेएफसी को कुल तीन अंक मिले. फाइनल राउंड ग्रुप-बी अंक तालिका में जेएफसी की टीम कुल चार अंकों के साथ शीर्ष पर है. इस मैच में जेएफसी की जीत के हीरो रेयान रहे. मैच के दूसरे मिनट में ही गोकुलम केरला एफसी की टीम ने श्रीकांत एस की गोल की मदद से बढ़त बनायी. मार्स निंगथौजम ने 49वें मिनट में गोल दागते हुए जेएफसी यूथ टीम को मुकाबले में 1-1 गोल की बराबरी दिला दी. 53वें मिनट में रेयान ने एक सनसनीखेज गोल करते हुए जेएफसी को मुकाबले में 2-1 की अजेय बढ़त दिला दी. जेएफसी अंडर-18 टीम का अगला मैच 21 अप्रैल को मोहन बागान सुपर जायंट्स से होगा.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola