Jamshedpur sports news: खालसा वॉरियर्स ने जीता केपीएल का खिताब

Published by :NESAR AHAMAD
Published at :19 Apr 2026 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur sports news: खालसा वॉरियर्स ने जीता केपीएल का खिताब

जमशेदपुर. खालसा वॉरियर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खाला प्रीमियर लीग (केपीएल) का खिताब जीत लिया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. खालसा वॉरियर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खाला प्रीमियर लीग (केपीएल) का खिताब जीत लिया है. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खालसा वॉरियर्स और टिनप्लेट सुपर किंग्स के बीच को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में खेला गया. इसमें खाला वॉरियर्स की टीम सात विकेट से विजयी रही. करण को सर्वश्रेष्ठ बैटर व सिक्सर किंग का खिताब मिला. परम बेस्ट बॉलर बने. खालसा वॉरियर्स के रौनक को प्लेयर ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जेएससीए के महासचिव सौरभ तिवारी, विशिष्ट अतिथि साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र सिंह, सतबीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, अमरीक सिंह, रवींद्र सिंह, मनमोहन भामरा, जगतार सिंह नागी व अन्य लोग मौजूद थे. मंच संचालन टूर्नामेंट के तनकीकी निदेशक बलजीत संसोआ ने किया. मौके पर बलजीत संसोआ ने बताया कि जल्दी ही फ्लडलाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola